Wednesday, January 27, 2021

मुंगेर में फिर चली गोली- BJP प्रवक्ता को अपराधियों ने मारी गोली..बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया

फिर दहला मुंगेर- 



आज मुंगेर में फिर बड़ी अपराध की घटना घटी..यहां पर अपराधियों ने दिनदहाड़े बीजेपी प्रवक्ता अजफर शम्सी को गोली मार दी. उन्हें गंभीर हालत में मुंगेर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजफर शम्सी को जमालपुर कॉलेज के पास गोली मारी गई. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया.  सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.. फिलहाल यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधियों ने क्यो गोली मारी है. शम्शी के ड्राइवर के अनुसार घटना दिन के 11 बजे की है जब वो कॉलेज पहुंचे थे तभी कुछ लोगों ने उन्हें गोली मार दी.. इधर शम्सी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है..डॉक्टरों के अनुसार शम्सी के कान के पीछे भी गोली लगी है ..इधर BJP प्रवक्ता अजफर शमशी को गोली मारने के मामले में जमालपुर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य ललन प्रसाद सिंह गिरफ्तार कर लिया गया है..मालूम हो कि 2 दिन पहले कॉलेज का प्रभार लेने को लेकर विवाद हुआ था..वही अजफर शमशी के बयान पर SP ने ललन प्रसाद सिंह को गिरफ्तार किया है।


घटना पर दुख-

इधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने इस मामले को लेकर डीजीपी से की बात की और इस घटना पर दुख जताया जायसवाल ने कहा कि जो भी दोषी होंगे. उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. 


विपक्ष ने फिर साधा निशाना-

इधर बिहार में गिरती कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष के नेताओं ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है.. कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा की पहले आम लोगो पर गोली चलती थी अब तो बीजेपी प्रवक्ता को गोली मारी गई है। बिहार के लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम का कोई कंट्रोल नहीं रह गया है। वही आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है।

No comments:

Post a Comment