Showing posts with label History of Rajgir. Show all posts
Showing posts with label History of Rajgir. Show all posts

Thursday, January 14, 2021

बिहार के पर्यटन नक्शे पर वेणुवन और घोड़ा कटोरा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नालंदा जिले के राजगीर में वेणुवन के विस्तार और घोड़ाकटोरा में नये पार्क का उद्घाटन कर इस स्थल को पर्यटन के नक्शे पर लाने की एक कोशिश है। वैसे बिहार में पर्यटन की अपार संभवानाएं है...बस जरूरत है तो इच्छा शक्ति की..ऐसा लगता है कि इसबार नीतीश कुमार जी पर्यटन को काफी फोकस कर रहे है ताकि दुनियाभर के पर्यटक बिहार आए और यहां के ऐतिहासिक, प्रकृति और समृद्ध संस्कृति विरासत को जान सकें। वैसे वेणुवन के विस्तार का काम पिछले करीब डेढ़ साल से चल रहा था. अपने राजगीर प्रवास के दौरान वेणुवन के पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए मुख्यमंत्री ने इसके सौंदर्यीकरण का निर्देश दिया था. इसका सौंदर्यीकरण करते हुए कई सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ एक बड़े पार्क का रूप दिया गया है.

पहले वेणुवन करीब पांच एकड़ का था, लेकिन अब यह करीब 13 एकड़ का हो गया है. आसपास के खाली पड़े एरिया को इसमें शामिल कर विस्तार किया गया है. यहां एक बड़ा मेडिटेशन सेंटर का भी निर्माण कार्य किया गया है, जहां बड़ी संख्या में बौद्धधर्मावलंबी एक साथ बैठ सकेंगे. 


वेणुवन राजगीर (नालंदा) का सबसे मनोरम एवं शांत जगह है. वास्तव में यह एक बौद्ध मठ है जिसका निर्माण राजा बिम्बिसार ने महात्मा बुद्ध को ठहरने के लिए करवाया था. यहाँ आने वाले टूरिस्ट इस जगह पर बैठ कर एक बार ध्यान जरूर लगाते






नालंदा का घोड़ा कटोरा 

घोड़ा कटोरा राजगीर के पास एक छोटा और सुंदर पिकनिक स्थल है। हिंदू पुराणों के अनुसार यहाँ राजा जरासंध का अस्तबल था, इसलिए इस जगह का नाम घोड़ा कटोरा पड़ा। यह विश्व शान्ति पगोड़ा के पास स्थित है। छोटी छोटी पहाड़ियों से घिरी यह झील बहुत सुंदर दिखाई देती है और घूमने के लिए यह एक आदर्श स्थान है। आप घोड़ागाड़ी या तांगा और साईकिल से यहाँ पहुँच सकते हैं। आप यहाँ नौका विहार का आनंद भी उठा सकते हैं। साथ ही घोड़ा कटोरा झील में भगवान बुद्ध की लगी विशाल प्रतिमा देशी-विदेशी सैलानियों को काभी लुभाती है 


अब आप भी तैयार हो जाए वेणुवन और घोड़ा कटोरा जाने के लिए..तो देरी किस बात की चलिए और मिलते हैृ.