Sunday, June 19, 2022



रोग को दूर भगाता है योग, जानें किस आसन का क्या है फायदा


योग शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है. योग करने से ना सिर्फ शरीर फुर्तीला रहता है बल्कि इससे कई तरह की बीमारियां भी दूर होती हैं. कोरोना वायरस जैसी भयकर महामारी के चलते लोग इस समय सेहत को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो गए हैं. योग कई तरह की बीमारियों को भी ठीक करने में कारगर है. आइए जानते हैं इन योगासन को करने से क्या लाभ होता है...


पद्मासन के फायदे (Benefits of Padmasana)
  • यह रक्त परिसंचरण में वृद्धि, पेट के अंगों, टखनों, पैरों को टोन करता है और कूल्हे को अधिक लचीला बनाता है। ...
  • इसे करने से घुटनों और जांघों को अच्छा खिंचाव मिलता है।
  • एकाग्रता बढ़ाने और ध्यान केंद्रित करने के लिए उत्तम आसन है ।
  • यह जांघों और कूल्हों से वजन कम करने में मदद करता है।



भुजंगासन के फायदे 
(Benefits of Bhujangasana)   

-इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं.

  • -कंधों और बाहों को मजबूती प्रदान होता है.
  • -शरीर में लचीलापन बढ़ता है.
  • -तनाव और थकान को दूर करता है.
  • -भुजंगासन से हृदय स्वस्थ रहता है.
  • -अस्थमा के लक्षणों में आराम मिलता है.
  • -बेडौल कमर को पतली-सुडौल व आकर्षक बनाता है.
  • -इसे रोज़ाना करने से लंबाई बढ़ती है.


पश्चिमोत्तानासन के फायदे (Benefits of Paschimottanasana)
  • तनाव दूर करने में फायदेमंद ...
  • पेट की चर्बी दूर करने में मददगार ...
  • हड्डियों को लचीला बनाने में कारगर ...
  • बेहतर पाचन के लिए फायदेमंद है पश्चिमोत्तानासन ...
  • अनिद्रा की समस्या दूर करता है





धनुरासन के फायदे (Benefits of Dhanurasana)
  • यह आसन डिप्रेशन के लक्षण को कम करने में फायदेमंद रहता है.
  • यह मोटापा को कम करता है और शरीर को संतुलित रखता है.
  • पेट की मांसपेशियो को मजबूत करने में प्रभावी होता है.
  • यह आसन मासपेशियों और हड्डियों को लचीला बनाता है


हलासन के फायदे-(Benefits of Halasana)
  • दिमाग़ को शांत करता है।
  • पेट के अंगों और थायराइड ग्रंथि को उत्तेजित करता है।
  • कंधो और रीढ़ की हड्डी में खिचाव पैदा करता है।
  • तनाव और थकान कम कर देता है। 
  • कमर दर्द, सिर दर्द, बांझपन, अनिद्रा, साइनस के लिए चिकित्सीय। 



सर्वांगासन के फायदे- (Benefits of Sarvangasana)
-दिल की मासपेशियों को सक्रिय करता है और शुद्ध रक्त को दिल तक पहुँचाता है। -बांझपन और गर्भपात जैसी समस्याएं दूर होती हैं। -मासिक धर्म संबंधी परेशानियां दूर करता है। -कब्ज से राहत देता है और पाचन क्रिया को सक्रिय बनाता है।


चक्रासन के फायदे-(Benefits of Chakrasana)
  • इसके नियमित अभ्यास से तनाव और अवसाद दूर होता है ।
  • आंखों की रोशनी तेज होती है ।
  • पाचन और प्रजनन अंगों को स्वस्थ रखता है।
  • पेट के अतिरिक्त मोटापे को कम करता है।
  • अस्थमा के रोगियों को इसका अभ्यास नियमित रूप से करना चाहिए। ...
  • हाथों, पैरों और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।


उष्ट्रासन के फायदे (Benefits of Ustrasana)
  • उष्ट्रासन का अभ्यास आपके पूरे शरीर को खोलने में मदद करता है.
  • इससे शरीर के तीन हिस्से यानी कंधे, छाती और कमर बहुत मजबूत बनते हैं.
  • शरीर को लचीला बनाता है.
  • कमर के निचले हिस्से में दर्द की समस्या को कम करता है.
  • उष्ट्रासन थकान, चिंता आदि को दूर करता है.



मयूरासन के फायदे- (Benefits of Mayurasana)
  • आमतौर पर मयूरासन से गुर्दे, अग्नाश्य और आमाशय के साथ ही यकृत इत्यादि को बहुत लाभ होता है।
  • यह आसन फेफड़ों के लिए बहुत उपयोगी है। ...
  • तिल्ली, यकृत, गुर्दे, अग्न्याशय एवं आमाशय सभी लाभान्वित होते है।
  • मधुमेह के रोगियों के लिए भी यह आसन लाभकारी है। ...
  • चेहरे पर चमक लाने के लिए मयूरासन करना चाहिए।


लोलासन के फायदे (Benefits of Lolasana)
  • इस आसन को करने से हाथों और पैरों की कंपन दूर होती है।
  • यह आसन दिल को मजबूत करता है।
  • पेट की मांसपेशियों के विकास के लिए यह आसान एक अच्छा विकल्प है।
  • इस आसन को करने से भुजाओं की मांसपेशियां मजबूत होती है और उन्हें ऊर्जा मिलती है।

कटिचक्रासन के फायदे-(Benefits of Kati Chakrasana)
– इस आसन को अगर रोज किया जाए तो पेट की कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इससे कब्ज और गैस की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। – सांस संबंधी रोग के लिए भी कटिचक्रासन फायदेमंद होता है।


1 comment:

  1. Good to see, it's very informative and useful. Thank you...

    ReplyDelete